फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब सौंदर्यीकरण में धांधली बरते जाने का आरोप

विज्ञापन
सुम्मेरा तालाब के किनारे तिरछा बिजली का खंभा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सुम्मेरा तालाब पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण में धांधली का आरोप लगाया है। इसमें कहा कि बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं, वह ज्यादा दिन टिक नहीं पा रहे हैं। बीते दिनों तालाब के किनारे लगा पोल तिरछा हो गया था।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि सुम्मेरा तालाब के किनारे सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसमें रोशनी के लिए पोल भी लगाए गए हैं, जिसमें जमकर अधिकारियों की मनमानी की जा रही है। इस वजह से पोल कुछ ही दिनों में टेढे़ हो जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन पोलों पर अभी बिजली के तार नहीं लगाए गए हैं। इसके बाद ही यह हाल हो रहा है। इस सौंदर्यीक रण में विभागीय कर्मियों की मिली भगत सामने आ रही है। इस तरह की गड़बड़ी से कोई भी हादसा हो सकता है। इसके बाद भी विभाग के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सौंदर्यीकरण में लगाए गए उपकरणों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि घटिया कार्य के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी। ज्ञापन पर मो. आसिफ, उवेश खान, रामबाबू आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें