फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात व नगदी ले जाने से रोकने पर युवक पर किया हमला

विज्ञापन
fight - फोटो : fight
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट चौकी के ग्राम मैलार में शुक्रवार की रात को एक युवक के घर में घुसकर जेवरात और नकदी चोरी करके ले जाने से रोकने पर चार लोगों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राजघाट चौकी के ग्राम मैलार निवासी धर्मवती पत्नी धनुषराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 16 अक्तूबर की रात करीब 10.30 बजे वह पति के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रही थी। उसकी सास नीचे के कमरे में थी। तभी गांव के ही चार लोग उसकी सास के कमरे की कुंडी खोलकर घर के अंदर घुस आए और उनके कमरे में रखे बक्से को खोलने लगे। आवाज से सास की नींद खुल गई, तो देखा कि वह लोग बक्से का ताला तोड़कर पुश्तैनी जेवर चांदी की एक किलो की करधनी, तीन सौ ग्राम की दो जोड़ी पायलें, दो तोला सोने की अद्दी और सात हजार रुपये ले जा रहे थे। सास ने चिल्लाया तो उसके पति धनुषराम कमरे गए। उन लोगों ने दोनों को धक्का देकर गिरा दिया लेकिन पति ने उन्हें रोकने की कोशिश की इस पर उन लोगों ने उसे घूसों, लाठी -डंडों से खूब पीटा। पति के सिर और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद वह लोग उसके पति को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर जेवरात और रुपये लेकर भागने लगे। चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आ गए, और उन्हें भागते हुए देखा। पड़ोसी ने डायल 112 पर फोन किया, तो पुलिस भी आ गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसके पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा ले गए। यहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें