जिला कारागार में प्रवचन देती आदर्श मती माता
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला कारागार में शनिवार को महात्मा गांधी की जयंती पर श्रीदिगंबर जैन समाज पंचायत समिति द्वारा माता सत्संग के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर अध्यात्मिक दिवस मनाया गया, जिसमेें माता का सत्संग जिला जेल में निरुद्घ बंदियों को सुनाया गया।
उनके द्वारा कारागार में बंदियों को बापू के द्वारा बताए गए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी वाणी से बंदियों को भविष्य में अपराध न करने के लिए संकल्प दिलाया गया। आदर्श मति माता द्वारा कारागार में निरुद्घ बंदियों को रोजगार से जोड़ने के लिए एक हथकरघा मशीन जैन पंचायत एवं गोशाला कमेटी को कारागार में उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने भी जिला कारागार पहुंचकर बंदियों को अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपराध मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल अंचल जैन, महामंत्री डा.अक्ष्य टड़ैया, प्रबंधक भगवानदास जैन, मनोज जैन, जितेंद्र जैन, दयोदय पशु संरक्षण केंद्र गोशाला से विनोद जैन कामरा, देवेंद्र जैन एवं कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं इस मौके पर प्रभारी अधीक्षक/ कारापाल वीरेंद्र कुमार वर्मा, डा. विजय द्विवेदी, डिप्टी जेलर जीवन सिंह आदि उपस्थित रहे।