फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्वतंत्रता संग्राम और भारत के एकीकरण में सरदार पटेल की अहम भूमिका-डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को शपथ दिलाते जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व अन्य। स्त्रोत सूचना विभा - फोटो : ARchive
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलक्ट्रेट और विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशल कूटनीति से रियासतों का एकीकरण किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आंतरिक सुरक्षा में उनकी भूमिका अतुलनीय रही है। 500 से अधिक देसी रियासतों को भारतीय संघ में विलीन कर एक सूत्र में पिरोना उनका ऐतिहासिक कार्य था। यह असंभव दिखने वाला कार्य पटेल ने कर दिखाया।
इधर, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सभी ने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय सेवा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें