फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट में संकल्प सेवा कप : बंदरेला और महाकाल की टीम ने मैच जीते

Mon, 05 Oct 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय करते मुख्य अतिथि
विज्ञापन
तालबेहट। नगर के श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को जिला स्तरीय टेनिस बॉल संकल्प सेवा कप के दो मैच खेले गए। इन मैचों में बंदरेला और महाकाल तालबेहट की टीमों ने जीत हासिल की। दोनों टीमें अब अगले चक्र में प्रवेश कर गई हैं।
विज्ञापन

पहला मैच बंदरेला क्रिकेट क्लब और जय माता दी क्रिकेट क्लब म्याव के बीच हुआ। मुख्य अतिथि अशोक राजपूत ने टॉस कराया, जिसमें म्याव ने जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बंदरेला की टीम 14.2 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जय माता दी की टीम 13.3 ओवर में 76 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच विश्राम कबूतरा ने नौ गेंद में 15 रन बनाए और तीन विकेट लिए।
दूसरा मैच महाकाल इलेविन तालबेहट और राज क्रिकेट क्लब चीरा के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि मनीष तिवारी क्षेत्रीय मंत्री कानपुर बुंदेलखंड भाजपा ने खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस कराया। चीरा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 15.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। महाकाल इलेविन तालबेहट ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। प्रदीप कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोहर लाल शर्मा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें