फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें अफसर:डीएम

विज्ञापन
जिलाधिकारी को हाथ जोड़कर अपनी व्यथा सुनाता ग्रामीण - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर/महरौनी/मड़ावरा/पाली। तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महरौनी तहसील में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। महरौनी में एक समस्या का समाधान किया गया। चार तहसीलों में 170 शिकायतें आईं, जिसमें से सात का समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समाधान के निर्देश दिए। तहसील महरौनी में 72 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 15, पुलिस विभाग के 21, विकास विभाग के 9, समाज कल्याण के 3, शिक्षा विभाग का एक तथा अन्य विभागों के 23 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील मड़ावरा में 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 9, पुलिस के 6, विकास विभाग का 1, सिंचाई विभाग के 3, विद्युत विभाग का एक, चकबंदी के 2, भूमि संरक्षण विभाग का एक, जल संस्थान का एक तथा शिक्षा विभाग का एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ।
तहसील पाली में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 6, पुलिस विभाग के 5, विकास विभाग के 9, विद्युत के 2, चकबंदी का एक, पूर्ति विभाग का एक तथा बैंक के दो शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील ललितपुर में 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी महरौनी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित अन्य जनपद/ तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें