फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमी फाइनल पहुंचीं लव कुश नाईट राइडर्स व एसएस राइजिंग

विज्ञापन
cricket 1.jpg - फोटो : cricket 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्व. राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में चले रहे हीरो प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। इनमें लवकुश नाइट राइडर्स और एसएस राइजिंग स्टार ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहला मैच लवकुश नाइट राइडर्स व देव वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें लवकुश नाइट राइडर्स ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा लीग मैच एसएस राइजिंग स्टार व शिवाय सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें एसएस राइजिंग ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रतीक श्रीवास्तव को डीसीए अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने पुरस्कृत किया। दूसरे मैच में शिवाय सुपर किंग्स के खिलाड़ी उत्कर्ष दीक्षित को अनिवेश जैन ने पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि अंकित सतभैया, रोहित जैन, आलोक जैन, शुभम जैन, शशांक जैन, मट्टू मोदी, विवेक, सौरभ कुशवाहा, सम्यक जैन, मिर्जा सहीम बेग, प्रियंक कुमार, शुभम कुमार, करन झा रहे। निर्णायक की भूमिका शिवकुमार तिवारी व सलमान खान ने निभाई। स्कोरिंग राजपाल और कमेंट्री हर्षवर्धन सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें