फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सपा कार्यालय पर मनाई गई संत नामदेव जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई। इसमें उनके जीवन और भक्ति पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने संत नामदेव महाराज के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत नामदेव ने समाज में प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों के आदर्श आज भी समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाते हैं। एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ऐसे महान संतों के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करती है, जिन्होंने समाज में भेदभाव मिटाकर सभी को एक करने का काम किया। इस दौरान जिला महासचिव डाॅ. शिशुपाल सिंह लोधी, विजय यादव, भजनलाल कुशवाहा, परवेज पठान, नरेंद्र सिंह राजपूत, रामनरेश यादव, आसिफ खजुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें