फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन पहुंचा पालिका अध्यक्ष एवं ईओ का झगड़ा

Sat, 04 Aug 2018 01:28 AM IST
amarujala
विज्ञापन
lalitpur map, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू और अधिशासी अधिकारी (ईओ) अवनींद्र कुमार के बीच सामुदायिक व शौचालयों के स्थलों को लेकर चल रही खींचतान का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। पालिका अध्यक्ष का आरोप है कि ईओ ने उनकी शिकायत शासन स्तर पर की है। वहीं, ईओ ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।  
विज्ञापन


नगर के मतदाताओं ने पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों को जिन उम्मीदों से वोट दिए थे, वे पूरे होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके पीछे कारण पालिका में बैठे जनप्रतिनिधियों व अफसरों के बीच तनातनी बनी है। यहां आए दिन अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी में किसी न किसी बहाने अनबन हो जाती है। जिसका विपरीत असर शहर के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। कई सभासदों ने दोनों के बीच पनपे झगड़े को खत्म करने के लिए मध्यस्थता की, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी। पिछले दिनों डिवाइडरों पर लगे बिजली के खंभों को भगवा रंग में रंगने का काम शुरू हुआ तो यह काम दोनों की खींचतान में फंस गया।

इस पर अध्यक्ष रजनी साहू भी कहां चुप बैठने वाली थी, उन्होंने बनाए जा रहे शौचालयों के स्थल को लेकर अनभिज्ञता जाहिर कर दी। ईओ ने अध्यक्ष के रुख को देखकर कागजी तैयारी कर ली। पता चला कि ईओ ने अध्यक्ष के कामकाज पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए शासन स्तर पर शिकायत कर दी। अध्यक्ष रजनी साहू ने शिकायत होने की बात स्वीकार की है। वहीं ईओ ने अनभिज्ञता जाहिर की है। उधर, बृहस्पतिवार को अध्यक्ष रजनी साहू ने जेई विपिन कुमार के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में बनाए जा रहे शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर शौचालयों के काम बंद मिले। केवल दो शौचालयों का ही निर्माण कार्य चल रहा था। इस संबंध में अध्यक्ष ने जेई पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इससे शौचालयों के रुके निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि जो सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय बनाए जा रहे हैं, उनके अभी तक अनुबंध नहीं हो सके हैं। ऐसे में ठेकेदारों का जारी भुगतान अटककर रह गया है। ठेकेदार इस स्थिति में आगे काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। जिस वजह से उन्होंने काम रोक दिया है। हालांकि, ठेकेदार खुलकर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी ने जताई अनभिज्ञता
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की शिकायत शासन स्तर पर किए जाने एवं शौचालयों के निर्माण रुकने के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने शौचालयों के संबंध में पालिकाध्यक्ष से जानकारी होने की बात कही है।
अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद

न तो काम और न हस्ताक्षर करने से मना किया
शौचालयों का निर्माण कार्य नहीं रोका गया है और न ही भुगतान पर कहीं हस्ताक्षर करने से मना किया है। जो भी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, वे निराधार हैं।  
रजनी साहू
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
यहां बनाए जा रहे शौचालय
वार्ड नंबर एक रैदासपुरा में नाले के पास, मुहल्ला घुसयाना में ब्याना नाले के पास, वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा में अग्रसेन स्कूल की गली में, गोविंद नगर रामलीला मैदान में, कर्बला में, मोहल्ला खिरकापुरा में बूढ़े बाबा के पास, आदर्श विद्यालय के सामने, गांधीनगर में शमशान के पास, रामनगर में एमईएस के सामने, सीतापाठ के पास सामुदायिक शौचालय, पुरानी तहसील के पास पिंक शौचालय, नझाई बाजार, कहचरी चौराहा, तुवन मंदिर के पास, पालिका कार्यालय के पीछे, रेलवे स्टेेशन के पास, पानी की टंकी के पास, वर्णी चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।

नदी व नाले में निर्मित हो रहे शौचालय
घुसयाना स्थित ब्याना नाला व शहजाद नदी पुल का किनारा शौचालय निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया है। शायद यही वजह है कि इन दोनों जगहों पर लाखों की लागत से इनका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि जब नदी, नाले उफनाएंगे तो ऐसे में इन शौचालयों में कैसे पहुंच पाएंगे? जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें