फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव के नामांकन 16 से

Mon, 09 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तिथियां घोषित कर दी गईं। छह ब्लाक के जिले में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। जिसके नामांकन 16 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश ने ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रूपेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 16 नवंबर से नामांकन किए जाएंगे।
चार चरणों में होने वाले ग्राम पंचायत के चुनाव में ब्लाक मड़ावरा व ब्लाक महरौनी में 16 और 17 नवंबर को नामांकन होगा। जो सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। 18 और 19  को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी और इसी दिन प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन


28 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 12 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी।
द्वितीय चरण में ब्लाक तालबेहट और बार में 19 व 20 नवंबर को नामांकन, 21 व 22 को नामांकन पत्रों की जांच, 23 को वापसी व प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। एक दिसंबर को मतदान होगा।

तृतीय चरण में ब्लाक बिरधा में 21 और 23 नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 24 व 26 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 को उम्मीदवारों के नाम की वापसी व तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न बांटा जाएगा। पांच दिसंबर को मतदान किया जाएगा। जिसका समय सुबह सात बजे से 4.30 बजे के बीच होगा।

चतुर्थ चरण के अंतर्गत ब्लाक जखौरा में 27 व 28 नवंबर को नामांकन, 29 व 30 को नामांकन पत्रों की जांच, एक दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी तथा तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटन किए जाएंगे। 9 दिसंबर को सुबह 7 से 4.30 बजे के बीच मतदान होगा।
विज्ञापन

12 दिसंबर को होगी मतगणना
ललितपुर। जनपद में चार चरणों में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में 12 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। जिसमें 416 ग्राम प्रधानों की किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें