फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ा रहा जाम

Wed, 30 Sep 2026 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन से ललित पैलेस होटल तक लगातार लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में अधिवक्ता राहुल शर्मा ने जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे स्टेशन से ललितपुर पैलेस होटल तक सुबह से रात करीब 10 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसके चलते मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा होती है। इस मार्ग पर कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। रेलवे स्टेशन से ललित पैलेस तक सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लगने से यातायात प्रभावित होता है और जाम की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा आनंदपुर आश्रम में मेले के आयोजन के दौरान अन्य जनपदों और प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बसों और चार पहिया वाहनों के खड़े होने से रेलवे स्टेशन से वर्णी कॉलेज तक यातायात व्यवस्था और प्रभावित हो जाती है। उन्होंने जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें