संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जल्द ही 13 गांव के मार्गों की सूरत बदलेगी। इन सड़कों का निर्माण 1.67 करोड़ से किया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत गांव में अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। मार्ग कच्चे हैं, इससे घरों निकलने वाले नालियों के पानी तक की निकासी नहीं हो पा रही है। कहीं मार्ग पर दूषित पानी जमा है तो कहीं कच्चे मार्ग होने से बारिश में चलना तक मुश्किल होता है। सर्दी व गर्मी में धूल के गुबार उड़ते हैं।
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के प्रस्ताव पर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। साथ ही 1.67 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निविदाएं मांगी गई हैं।ा