संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में भले ही विकास को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत यह है कि शहर में मुख्य सड़क से लेकर अन्य सड़कें एक दशक से निर्माण की राह देख रही हैं। इनमें कुछ सड़कें तो मरम्मत के अभाव में कच्चे रास्तों में तक तब्दील हो गई हैं। ऐसे में में मार्गों से चलना तक मुश्किल हो गया है। मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया प्रस्ताव तक की सीमित रह गई है। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द इसका निर्माण कराने की मांग की है। ै