फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फाइलों में कैद सड़कें, धूल से बेहाल शहर

विज्ञापन
अ​ग्निशमन केंद्र के सामने की सड़क। - फोटो : credit
विज्ञापन
ललितपुर। शहर की सड़कों पर गड्ढे हैं, दिनभर धूल उड़ रही है और लोग परेशानी झेल रहे हैं। इन सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए नगर पालिका ने 17 कार्यों को मंजूरी दी। बजट स्वीकृत होने के साथ टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। सड़कें फाइलों में कैद हैं और शहर के बाशिंदे धूल के गुबार झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चर्च रोड पर तुवन चौराहे से कर्पूरी ठाकुर चौराहे तक का मार्ग पूरी तरह जर्जर है। यह रास्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला थाना और चर्च से होकर गुजरता है। आजादपुरा में भरतपुरा हाउस से करीमनगर पुलिया की ओर जाने वाली सड़क भी बदहाल है। वर्णी चौराहे से डेम की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। शहर के कई अन्य मोहल्लों में भी यही हाल है।
निर्माण कार्य शुरू न होने की वजह पूछने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने फाइलें चेयरमैन के पास रुकी होने की बात कही। दूसरी ओर, चेयरमैन सोनाली जैन ने कहा कि उनके पास कोई फाइल आई ही नहीं है। उन्होंने ईओ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। जिम्मेदारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं लेकिन सड़कों पर काम शुरू कराने की पहल नहीं हो रही।
विज्ञापन


धूल और गड्ढों से सेहत पर असर
सहायक आचार्य निखिल गुप्ता ने बताया कि सड़क की धूल से खांसी, दमा और अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। आंखों में जलन, लालिमा और पानी आने की समस्या भी होती है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज धूल से संबंधित समस्याओं के लिए पहुंच रहे हैं।

बोले लोग
सड़कों पर गड्ढे और धूल से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। पालिका प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। - महेंद्र सिंह चंदेल

चर्च रोड और वर्णी चौराहे से डेम की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनभर धूल उड़ती है। दोपहिया वाहन चलाने में भी परेशानी होती है। - भूपेंद्र जायसवाल

वर्जन
सड़कों के टेंडर होने के बाद फाइल चेयरमैन के पास चली गई है। काम उनके स्तर से रुका हुआ है। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

मेरे पास कोई फाइल नहीं है। अधिशासी अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। बाहर हूं, लौटने पर इस संबंध में बात करूंगी। - सोनाली जैन, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद

टेंडर होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होना गंभीर बात है। बृहस्पतिवार को दोनों से बात कर काम जल्द शुरू कराने का प्रयास करूंगा।- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
ये कार्य होने हैं
कार्य का नाम- धनराशि
विज्ञापन

-तुवन चौराहे से कूर्परी ठाकुर चौराहे की ओर डामरीकरण मरम्मत का कार्य 65,03,345 रुपये

-वर्णी चौराहा से कलक्ट्रेट चौराहा होते हुए सदनशाह चौराहा तक पाथवे मरम्मत व नव निर्माण 49,70,000 रुपये

-डायट के पास शौचालय के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स व बोलाई पोल लगाने का कार्य- 39,97,800 रुपये

-वार्ड नंबर 06, आरटीओ कार्यालय के बगल से ने दुर्गा प्रसाद कुशवाहा के प्लाट की ओर सीसी सड़क व नाली का निर्माण-13,80,000 रुपये
-कृषि विभाग के मैन गेट से भैरव बाबा पुलिया की ओर सीसी सड़क व नाली निर्माण - 10,50,000 रुपये
-भरतपुरा हाउस से करीमनगर पुलिया की ओर सीसी सड़क व नाली निर्माण- 39,50,000 रुपये
-वार्ड नंबर 14 रावतयाना में अरविंद कुमार के मकान से धर्मेंद्र नामदेव,उमेश मिश्रा की ओर सीसी सड़क व नाली- 21,00000 रुपये
-वार्ड 19,आजादपुरा में शनि मंदिर से आशीष लिटौरिया के मकान से पप्पू सरदार के मकान की ओर सड़क व नाली-16,20,000 रुपये
-वार्ड 5, ब्याना नाला पुल के बगल से शिव मंदिर की ओर छह मीटर चौड़ी सीसी सड़क व नाली निर्माण।- 34,98,000 रुपये
-महिला अस्पताल के गेट से मेडिकल कॉलेज के गेट व शौचालय होते हुए डायट के आगे नाला कवर्ड कार्य- 5,90,000 रुपये
-वार्ड 3, मोहल्ला नेहरूनगर में तिलक यादव के गेट से बाईपास रोड की ओर नाली निर्माण।- 18,00000 रुपये
-वार्ड 7, बसंत बिहार कॉलोनी में पुलिया की ओर नाली निर्माण का कार्य- 5,80,000 रुपये
-वार्ड 16, आजादपुरा में बंधा की पुलिया से नाली निर्माण व मरम्मत व पुलिया निर्माण।- 40,00000 रुपये
-वार्ड 09, चांदमारी में ब्रहृकुमारी आश्रम से लक्ष्मी कुशवाहा, सरमन नामदेव के मकान की ओर सीसी सड़क व नाली का निर्माण -15,29,500 रुपये
-वार्ड 08, जुगपुरा में सविता राजपूत के मकान से राघवेंद्र सेन के मकान की ओर सीसी सड़क व नाली निर्माण- 9,98,000 रुपये
-वार्ड 01-नेहरूनगर में बाईपास रोड से नसीम खां, इंद्रपाल के मकान की ओर सीसी सड़क व नाली निर्माण- 25,74,000 रुपये
-वार्ड 08 जुगपुरा में प्रभा यादव के मकान से विरेंद्र, अरविंद यादव के मकान की ओर सीसी सड़क व नाला निर्माण - 17,11,300 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें