सड़क सुरक्षा और कोविड के प्रति जागरूकता प्रचार- प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाते अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। यातायात प्रभारी अनुज गंगवार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने शुभारंभ किया। लोगों में सड़क सुरक्षा और कोविड- 19 के प्रति जागरूकता के लिए जागरूकता प्रचार - प्रसार वाहन को भाजपा के नगर अध्यक्ष, यातायात निरीक्षक अनुज गंगवार एवं यात्री कर अधिकारी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम लोगों की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए बनाए गए हैं। इसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यात्री कर अधिकारी ने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय चालक मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क पहनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, ताकि सुरक्षा की जा सके। यात्री कर अधिकारी ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित पैंफलेट्स, स्टीकर आदि का वितरण किया।