फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की बाईक से उड़ाया रूपयों से भरा बैग

विज्ञापन
note.jpg - फोटो : note.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के नझाई बाजार में बुधवार की देर शाम को एक व्यापारी की बाइक से बदमाश दो लाख रुपये से भरा बैग उड़ाकर भाग गए। जानकारी मिलने पर सदर चौकी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी संजीव जैन उर्फ संजू जैन नझाई बाजार से अपने घर लौट रहा था। उसकी बाइक पर रुपये से भरा बैग टंगा हुआ था। बाजार में ही कुछ दूर जाकर उसने सामान खरीदने के लिए अपनी बाइक एक दुकान पर खड़ी कर दी और बाइक से उतरकर दुकान पर सामान खरीदने लगा। जबकि बाइक पर उसका बैग टंगा हुआ था। कुछ देर में सामान खरीदने के बाद जब वह बाइक उठाने को हुआ, तो उस पर टंगा रुपयों से भरा बैग गायब था। उसने आसपास काफी पूछताछ की, लेकिन उसके बैग का कहीं पता नहीं चल सका कि बैग कौन ले गया। बताया गया कि बैग में लगभग दो लाख रुपये थे। जानकारी मिलने पर सदर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुशवाहा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें