फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गल्ला मंडी में आवक बढ़ने से सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में अनाज की आवक बढ़ गई है। शुक्रवार को कई किसान अपने वाहनों से अनाज लेकर पहुंचे। सुबह लगभग साढ़े दस बजे से ही मंडी के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को प्रवेश कराया।
सुबह से ही किसान ट्रॉली में गेहूं भरकर मंडी में आने लगे। देखते ही देखते मंडी गेट से झांसी रोड तक करीब आधा किलोमीटर में जाम की स्थिति बन गई। एआरटीओ मार्ग पर नहर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। दोनों ओर से वाहनों को क्रॉस करने में जूझना पड़ा। बाइक सवार भी फंसे रहे। यातायात पुलिस ने मंडी के बाहर सड़क पर दोनों ओर एक-एक कतार लगवाई। इसके बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के अंदर भी मुख्य मार्ग पर एक ओर अनाज पड़े होने से एक ही सड़क से वाहन अंदर गए और उसी मार्ग से बाहर निकल रहे थे। इससे किसानों को अंदर भी परेशानी हुई। किसानों को गेट से दुकान तक जाने व दुकान से गेट तक बाहर आने में अधिक समय लगा। व्यापारियों के अनुसार शुक्रवार को लगभग 15 हजार क्विंटल गेहूं, मटर व मसूर लगभग 5000 क्विंटल, हरी मटर व सरसों लगभग दो हजार क्विंटल और चने की 1000 क्विंटल आवक हुई।
-
ये रहे दाम
गेहूं - 2300- 2400
फार्म गेहूं - 3500 - 3900
मसूर - 5600 - 5700
मटर हरी - 7000 - 7500
मटर - 3800 - 4100
सरसों - 4700 - 4800
चना - 5800 - 6100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें