फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल हाल अवस्था में सीसी सड़क, कट पर अनियंत्रित हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर 11 सिविल लाइन स्थित सदनशाह की सीसी सड़क खस्ताहाल में है। इस सड़क पर जगह-जगह क्रेक व छोटे-छोटे कट हो गए हैं। इससे कई बार वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 सिविल लाइन में ही सड़कें दुरुस्त नहीं हैं। यहां बीते वर्षो में सीसी सड़क बनाई गई थी जो अब खस्ताहाल अवस्था में पहुंच गई है। हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह के मुख्य गेट के पास एक पुलिया जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। इसके आसपास छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। बाबा सदनशाह के मुख्य गेट के पास सड़क ऊंची-नीची है। इसी प्रकार कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के ठीक सामने है। यहां गड्ढे होते जा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को असुविधा होती है। कई बार तेज गति से आ रहे दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। नाली की पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके बाद भी न तो सीसी सड़क में उभरे गड्ढों की मरम्मत की जा रही है और न ही सड़क के कट सही किए जा रहे हैं।
बाबा सदनशाह की मजार पर सालाना उर्स लगता है। इसमें हजारों की भीड़ जुटती है। इसके बाद भी इस क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। यहां सड़कें पहले से दुरुस्त होना चाहिए, ताकि उर्स के दौरान तैयारियों में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। आमतौर पर यह देखा जाता है कि उर्स के दौरान ही प्रशासन को कमियां दूर करने की याद आती है।
विज्ञापन

- सुदीप सेन
कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के ठीक सामने मोड़ पर सड़क पर कट बना हुआ है, जो अब गड्ढे का रूप लेता जा रहा है। इससे कई बार दुपहिया वाहन चालक हड़बड़ा जाते हैं और वे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसी प्रकार का सड़क पर कट बाबा सदनशाह की दरगाह के मुख्य गेट के पास है। इसमें एक- दो तसला सीमेंट का मसाला ही लगना है, लेकिन इतना नगर पालिका नहीं कर पा रही है।
सिल्लू तिवारी
बाबा सदनशाह के मुख्य गेट से थोड़ा से आगे पुलिया जर्जर अवस्था में नजर आ रही है। इस पर छोटे-बड़े गड्ढे जगह-जगह हो गए हैं। बारिश के दिनों में यहां पानी जमा हो जाता है। वर्तमान में भी चालकों को अपने दुपहिया वाहन संभालकर निकालने पड़ते हैं। कई लोग यहां पर गिर चुके हैं लेकिन कोई पुलिया की मरम्मत नहीं कराता है।
विज्ञापन

- मनोहर सिंह राजपूत
सीसी सड़क पर गड्ढे व कट के लिए मौके पर अवर अभियंता को भेजा जाएगा। तदोपरांत मरम्मत कराने का एस्टीमेट तैयार कराया जाएगा।
- डा.संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें