ललितपुर। जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं व आमजन के किये जा रहे उत्पीड़न का मामला उठाया। अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भेदभावपूर्ण रवैये से कार्य कर रही है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्पीडन किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा व पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने सभी से साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, ताकि आगामी चुनावों को आसानी से जीता जा सके।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, गीता मिश्रा, फूलसिंह लखनपुरा, दशरथ, अजीज कुरैशी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, पप्पू राजा, जितेंद्र सिंह जीतू, सुनील तिवारी, मनोज गुरुदेव, हबीब खान जाखलौन, रोहित जैन, खुशालचंद्र साहू, पुनीत, ह्देश मुखिया, विजय शिक्षक, परवेज, सत्येंद्र यादव सेतू, प्रकाश, सुरेंद्र मौजूद रहे। संचालन गिरधारी यादव ने किया।