इलाईट चौराहा पर हुआ पेंचवर्क-संवाद
ललितपुर। शहर के इलाइट चौराहा से वाया मंडी का हाईवे तक मार्ग अब गड्ढामुक्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत कर दी है, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है।
यह प्रमुख मार्ग पहले जर्जर हालत में था। इसमें कई जगह जलभराव और गहरे गड्ढे थे। चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहन भी सुरक्षित नहीं निकल पाते थे। वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ने से लोगों को परेशानी होती थी। लोक निर्माण विभाग ने ''''गड्ढामुक्त अभियान'''' के तहत इन गड्ढों को भरा है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता विजयचंद्र ने बताया कि मुख्य सड़क कुछ जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी, कई जगह गड्ढे व कट थे। इनकी मरम्मत कर दुरुस्त कर दिया गया है।