फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत

Thu, 30 Mar 2017 12:23 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद में बुधवार और मंगलवार रात को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। जहां तीन की मौत बुधवार को हुई, वहीं चौथे हादसे में मंगलवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गईं।
विज्ञापन


 क़स्बा मड़ावरा में रोहिणी बांध तिराहे के पास एक ट्रक बाइक से टकरा गया। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी पर थानाध्यक्ष मड़ावरा मौके पर पहुंचे  और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल थाना मदनपुर के गांव वनगुवां निवासी प्रान सिंह पुत्र बारेलाल गौड़ ने बताया कि वह अपने भाई देव सिंह और चाचा वीर सिंह पुत्र हरिराम के साथ बाइक संख्या एमपी 15 एमपी 7824 से मड़ावरा आ रहे थे। अभी बाइक सवार रोहिणी तिराहा के नजदीक पहुंचे थे कि ट्रक संख्या एमपी 15 जी 1127 से उनकी टक्कर हो गई। प्रान सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने उसके खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।

 वहीं, दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मध्य प्रदेेश के सागर जनपद की तहसील खुरई के ग्राम निवारी निवासी गोविंद प्रजापति पुत्र परम लाल प्रजापति बुलेरो से झांसी जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम बमरौला के पास बुलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गईं। दुर्घटना में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार रात को गईया घाट के पास हुईं सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मध्य प्रदेश के गंज बासौदा निवासी मनरीराम पुत्र मुन्नालाल अपने जीजा ग्राम सेमराभाननगर निवासी अशोक के साथ टीकमगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बानपुर के गईया घाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया था, लेकिन परिजनों के न पहुंचने के कारण घायल मनीराम को झांसी नहीं ले जाया सका। बुधवार को जब झांसी ले जाने की तैयारी हो रही थी, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।       
 
चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम।      
कस्बा मड़ावरा के रोहिणी बांध तिराहे पर दुर्घटना में मरे वीर सिंह मिलनसार व्यक्तित्व का था। उसकी छह पुत्री एवं एक पुत्र है। उसकी पत्नी उमा स्वास्थ विभाग में आशा के पद पर कार्य करती थीं। वहीं, वीर सिंह जायका परियोजना में ऐनीमेटर के रूप में कार्य करता था। साथ ही वह झांसी केथौलिक समाज से जुड़कर गांव में बालबाड़ी सेंटर चलाया करता था। वहीं, मृतक देव सिंह पुत्र बारेलाल चार भाईयों में से तीसरे नंबर का था। पिछले वर्ष उसका विवाह सुनीता से हुआ था, उसकी कोई संतान नहीं है।      
     
यातायात नियम का पालन करते तो बच सकती थी जान      
बुधवार को मड़ावरा में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। बाइक पर तीन लोग सवार थे और कोई भी हेल्मेट भी नहीं लगाए हुए थे। वहीं मंगलवार को गईया घाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में भी बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें