फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अफसर दस गांवों को लेंगे गोद

Thu, 30 Mar 2017 12:20 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
गांव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जनपद के 10 गांवों को गोद लेकर बिजली विभाग के अधिकारी राजस्व वसूली और विद्युत व्यवस्थाओं में सुधार की दृष्टि से आदर्श ग्राम बनाएंगे। इसके लिए मुख्य अभियंता ने जिले के बिरारी गांव को गोद लेकर निरीक्षण भी किया। ललितपुर में मुख्य अभियंता समेत विद्युत अधिकारी 10 दस गांवों को गोद लेकर बिजली व्यवस्थाओं की दृष्टि से आदर्श बनाएंगे।
विज्ञापन



बिजली व्यवस्था में पूर्ण सुधार के साथ राजस्व वसूली की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्र के अभियंताओं द्वारा जिला के 10 गांवों को गोद लिया जाएगा।  चिह्नित गांवों  में भरपूर बिजली पहुंचाने, बिजली व्यवस्थाओं में सुधार और शतप्रतिशत राजस्व वसूली की दृष्टि से आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर मुख्य अभियंता रामजीलाल यादव ने जनपद के ग्राम बिरारी को गोद लिया है। उक्त ग्राम गोद लेने के बाद बुधवार को मुख्य अभियंता ने बिरारी गांव को निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधीनस्थों के साथ कई घरों में भी जाकर लोगों से समस्याएं जानी और विद्युत व्यवस्था में सुधार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


वहीं, ललितपुर के अधिशासी अभियंता, ग्रामीण उपखंड अधिकारी द्वितीय, महरौनी व तालबेहट के उपखंड अधिकारी के अलावा महरौनी के तीन अवर अभियंता, ललितपुर ग्रामीण उपखंड द्वितीय के अंतर्गत दो अवर अभियंता व तालबेहट में एक अवर अभियंता द्वारा10 गांवों को गोद लेने की योजना तैयार की गई है। चयनित गांवों को जून माह के अंत तक विकसित किया जाना है। इन गांवों को बिजली व्यवस्था व राजस्व वसूली की दृष्टि से आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए अधिकारियों द्वारा ग्रामवार सर्वे करना और ग्राम के आवासीय, अनआवासीय क्षेत्र में संयोजन निर्गमन को विद्युत तंत्र को विकास करना, विद्युत शिकायतों केे निस्तारण को प्रभावी कार्य योजना बनानी होगी।
विज्ञापन

 ग्रामीणों को साधारण बल्व की जगह एलईडी एवं ऊर्जा बचत वाले विद्युत उपकरणों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। चयनित ग्रामों में सभी संयोजनों पर मीटर स्थापना का कार्य करना, सोलर लाइट को प्रोत्साहित करने, बकाएदारों से वसूली कर एटीएंडसी हानियों को न्यूनतम स्तर पर लाना एवं प्रत्येक माह शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए राजस्व वसूली कैंप की तिथि और दिवस का निर्धारण करना होगा।  चयनित गांवों में कार्यों के निष्पादन के लिए प्रत्येक अधिकारी द्वारा उस गांव के ग्राम प्रधान के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रबंध निदेशक ने सभी विद्युत अभियंताओं से चयनित गांवों की सूची बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें