भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करती एमएलसी रमा आरपी निरंजन
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सपा से भाजपा में शामिल होने के बाद एमएलसी रमा निरंजन ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ओरछा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सबसे पीछे स्थान दिया गया। सपा में उन्हें सम्मान नहीं मिलता था, योगी सरकार के विकास, कार्यशैली और राम में आस्था के चलते वह भाजपा में शामिल हुई हैं।
इस दौरान वार्ता में उनके पति आरपी निरंजन ने कहा कि एमएलसी, एमएलए बनने की सबकी मनोकामना होती है और इस संबंध में जो भी बातें होती हैं, वह ऊपर लेबल से होती है। समाजवादी पार्टी से एमएलसी एमएलसी चुनी गईं रमा निरंजन एवं उनके पति आरपी निरंजन ने रविवार को संयुक्त रूप से भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें कभी मिलने का समय भी नहीं देते थे। जबकि सीएम योगी से उन्हें हर समय सम्मान मिला। वह उन्हें नाम से पुकारते हैं। योगी का विकास और उनकी कार्यशैली अच्छी लगी, साथ ही राम में आस्था ने भी उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं सपा में कोई संगठन नहीं है और न ही कोई सम्मान। वह दोनों भाजपा में बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। कहा कि वह भाजपा में 17 नवंबर को शामिल हुए थे और उन्होंने सीएम योगी से मिलकर प्रधानों व बीडीसी की समस्याएं भी रखीं। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास, उपसभापति कोऑपरेटिव बैंक श्रीकांत कुशवाहा, हरीओम निरंजन, अजय पटैरिया, जिला मीडिया संयोजक देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह संयोजक सम्राट बनाफर, शशिशेखर पांडेय, संदीप बुंदेला, अतुल निरंजन, देशपत कुशवाहा, अशोक रावत, अनुराग कंचन आदि उपस्थित रहे।