फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार लेखपाल पर इनाम घोषित

Sat, 24 Oct 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जखौरा जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी के पति लेखपाल पर पुलिस अधीक्षक ने एक हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को जखौरा थाना क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ज्योति सिंह के समर्थकों ने थाना घेर लिया था और हंगामा किया था। इसमें सीओ तालबेहट व अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में ज्योति सिंह जिला जेल में निरुद्ध हैं, जबकि समर्थकों को उकसाने के आरोप में उनके पति लेखपाल कल्पनीत सिंह अभी फरार चल रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को जखौरा निवासी अभय कुमार ताम्रकार, अमर सिंह यादव, पवन कुमार सोनी आदि ने एक शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रत्याशी ज्योति सिंह को वोट देने के लिए उन्हें बाध्य किया जा रहा है। वोट नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ितों ने एसपी से मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जखौरा पंचायत के मतदान के दिन दो उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल व चार कांस्टेबल अतिरिक्त तैनाती के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जखौरा सीट सबकी निगाह में
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीन चरण निपट चुके हैं। चौथा व अंतिम चरण 29 अक्तूबर को है। जखौरा जिला पंचायत सीट पूरे जिले में चर्चा का विषय है। निवर्तमान सदस्य ज्योति सिंह के जेल में होने व उनके पति लेखपाल कल्पनीत लोधी पर इनाम घोषित होने के साथ ही तत्कालीन जखौरा थानाध्यक्ष हाकिम सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। आम लोगों से लेकर प्रशासनिक गलियारे में भी जखौरा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें