फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फैमिली आईडी बनाने में रुचि नहीं ले रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में 54163 फैमिली आईडी बननी हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में फैमिली आईडी निर्माण का कार्य पूर्ण होना था। लेकिन अभी तक सिर्फ 9334 फैमिली आईडी ही बनाई गई हैं। धीमी प्रगति के कारण सीएम डैश बोर्ड में जनपद की प्रगति खराब हो रही है।
विज्ञापन

शासन ने जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं, उन लोगों की फैमिली आईडी तैयार करने की योजना बनाई है। जिससे वह लोग किसी सरकारी योजना से वंचित न हो जाएं। जनपद में 54,163 लोग ऐसे हैं। जिनका राशन कार्ड नहीं है। इन लोगों की फैमिली आईडी बनाने के लिए शहरी क्षेत्र में लेखपाल व ग्रामीण क्षेत्र में सचिव को जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार की इस योजना को करीब छह माह से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक जनपद में इस योजना प्रगति कुछ खास नहीं है। विगत दिवस प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समीक्षा बैठक के दौरान भी इस मुद्दे पर अधिकारियों को रूचि लेकर इन फैमिली आईडी के निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने सचिवों को फैमिली आईडी निर्माण के लिए पत्र जारी किया है। जिससे अब प्रगति कुछ ठीक दिखाई दे रही है। जल्द ही फैमिली आईडी निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें