फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पर छेड़छाड़ व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। थाना बार क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान होकर कुएं में कूदकर महिला ने जान दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला अपनी मासूम बेटी के साथ दो दिन पहले कुएं में कूद गई थी, लेकिन बच्ची ने कुएं में पाइप पकड़ कर लटक गई थी। बाद में ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया था। महिला की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी को कैलाश आए दिन परेशान करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। नौ फरवरी को कैलाश उसकी पत्नी सुबह करीब पांच बजे कचरा फेंकने गई तो रास्ते में आरोपी ने छेड़छाड़ की। उसे पास के ही नवनिर्मित घर में खींचकर ले जाने लगा। पत्नी के चीखने पर लोग जग गए। वह बचाने के लिए दौड़े तो वह गालीगलौज कर मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। इस घटना से दुखी होकर उसकी पत्नी ने दस फरवरी को कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। उसकी पत्नी बच्ची को लेकर कुएं में कूदी थी और उसकी बच्ची को पास में ही दो लोगों ने कुएं से बाहर निकाला। उसकी पत्नी की डूबने से मौत हो चुकी थी। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें