फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर्नामेंट के लीग में केजीएन ललितपुर ने 139 रन से मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम धौर्रा में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मुकाबला केजीएन ललितपुर व बम्हौरी पठार के मध्य खेला गया जिसमें केजीएन क्रिकेट क्लब ने बाजी मारी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में बम्हौरी पठार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी केजीएन ने निर्धारित 14 ओवरों में 236 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें प्रतीक ने 66 रन व अन्ना ने 57 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बम्हौरी पठार टीम ने 9.4 ओवर में 97 रन पर सभी विकेट खो दिए। इस पर केजीएन टीम ने 139 रन से जीत हासिल की। केजीएन के खिलाड़ी प्रतीक को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर आनंद कुशवाहा व जिम्मी झा रहे। स्कोरर का कार्यभार राजीव शर्मा ने संभाला। मैच का आंखों देखा हाल गोलू खान ने सुनाया। इस मौके पर राज यादव, प्रबल प्रताप सिंह परिहार, विभांशु तिवारी, गुफरान पठान, शांतनु, अभिनंदन, सौरभ यादव, राजन यादव, संतोष, चिन्ना, अविनाश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें