फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 10 कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने व उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी- डीएम आलोक सिंह ने दिए। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन में रिपोर्ट दर्ज न कराई गई तो संबंधित कार्यालयाध्यक्ष के खिलाफ की निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने में संलिप्तता मानते हुए उनके विरुद्ध निर्वाचन आयोग को अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को मतदान की बारीकियों की जानकारी दी, साथ ही उन्हे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम मशीन के प्रयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। शनिवार को 660 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-प्रथम को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इनमें अमित कुमार सहायक अध्यापक, मनोज कुमार सिंह कैशियर उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक, प्रभात वर्मा विपणन निरीक्षक खाद विपणन विभाग, प्रेमपाल कुटार कनिष्ठ सहायक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, आनंद कुमार साहू सहायक अध्यापक, संजीव कुमार तिवारी सहायक अध्यापक, संदीप कुमार शर्मा सहायक अध्यापक, महेश प्रताप वर्मा सींचपाल सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जितेंद्र सिंह यादव कार्यकारी सहायक विद्युत विभाग, सौरभ त्रिवेदी कनिष्ठ सहायक खाद्य विपरण विभाग अनुपस्थित रहे, जिस पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि संबंधित कार्यालयाध्यक्ष तीन दिन के भीतर प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कराते तो कार्यालयाध्यक्ष की निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने में संलिप्तता मानते हुए उनके विरुद्ध निर्वाचन आयोग को अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सलीम खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान सहित प्रशिक्षण ले रहे समस्त पीठासीन
अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-प्रथम सहित ईवीएम प्रशिक्षक एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
देर से पहुंचने पर इन पर होगी कार्यवाही
प्रशिक्षण में आशीष कुमार पाटकर, बच्चू सिंह, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, पंकज सोनी,भरत लाल,विवेक ताम्रकार, जीशान खान,विवेक रजक, विश्वजीत कुमार,अंशुल कुमार सोनी,आशीष कुमार जैन, नंदराम, सहजाद अली व मनीष कांत विलंब से उपस्थित हुए, इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह ने उक्त कार्मिकों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित दिए कि प्रशिक्षण में विलंब से उपस्थित होने वाले कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाते हुए रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का समय प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक है, जो कर्मचारी प्रात: 10 बजे के बाद प्रशिक्षण में उपस्थित होते हैं, उन्हें प्रशिक्षण लेने के बाद भी अनुपस्थित माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें