फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए 15 सितंबर तक कराएं पंजीकरण

Mon, 31 Aug 2026 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारत कौशल प्रतियोगिता- 2026-27 के आयोजन के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी के कक्ष में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजपाल सिंह ने बताया कि विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से जुड़े 63 क्षेत्रों में इच्छुक और पात्र युवा 15 सितंबर तक भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करा सकते है। प्रतिभागियों को अपने-अपने कौशल में दक्षता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा तथा प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। सर्वप्रथम जनपद स्तर, मंडल स्तर, राज्य स्तर और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक चरण में सफल प्रतिभागी ही अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि अनिल कुमार, राजकीय पॉलीटेक्निक से रूप कुमार सोनी, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह नरवरिया आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें