फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार रावण दहन से गायब रहेंगे मेघनाद व कुंभकरण के पुतले

विज्ञापन
ravan.jpeg - फोटो : ravan.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा इस बार रावण का पुतला 35 फुट की जगह 50 फुट का जलाया जाएगा। पुतले को भोपाल के कारीगरों ने बनाया है। कोरोना काल के कारण अबकी बार मेघनाद और कुंभकरण का पुतला नहीं जलाया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष दशहरा के दिन गोविंद नगर स्थित पुराने रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिसमें रावण का पुतला सबसे ऊंचा करीब 35 फुट और इसके बाद कुंभकरण व मेघनाद के पुतले बनाए जाते थे। इस बार भोपाल से रावण का 50 फुट का पुतला बनवाकर मंगाया गया है। ऐसे में समिति द्वारा मेघनाद और कुंभकरण के पुतले नहीं बनाए गए हैं। बाकी सभी आयोजन समिति द्वारा पूर्व की तरह किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के तहत इस बार सिर्फ रावण के पुतले का ही दहन किया जाएगा और यह पुतला भोपाल से बनवाया है। बाकी सभी पूजन के आयोजन रीति-रिवाज के साथ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें