फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सालों से मृतकों के नाम से भी जारी हो रहा था राशन, ई-केवाईसी में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच हजार लोगों के मृत पाए जाने पर शासन के आदेश पर राशन कार्ड से काटे गए नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विभागीय लापरवाही और कोटेदार के खेल में जनपद मेंं करीब पांच हजार लोगोंं का निधन होने के बाद भी उनके नाम से राशन जारी हो रहा था। इसका खुलासा राशन कार्ड में दर्ज लोगों की ई-केवाईसी कराने के दौरान हुआ। शासन के आदेश पर इनके नाम कार्ड से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 2,63,788 राशन कार्ड बने हैं। जिसमें पात्र गृहस्थी कार्ड की संख्या 2,36,544 व अंत्योदय कार्ड की संख्या 27,244 है। इसमें करीब 9.36 लाख यूनिट के लोगों को लाभ मिलता है। शासन ने हाल ही में मृतक लोगों की जांच कराई थी। जिसमें जिले में करीब पांच हजार मृत लोगों के नाम दर्ज पाए गए, जिससे शासन के आदेश पर इन्हें हटाया गया। जिले में प्रत्येक कार्ड में दर्ज लोगों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसमें जिले में अभी करीब 1.50 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने जिले के सभी डीलरों को इनकी सूची तैयार के निर्देश दिए हैं। साथ ही ई-केवाईसी न होने का कारण भी तलब किया है। जिससे आगे कार्रवाई की जा सके, जो लोग बाहर रह हैं, वह वहीं से अपनी ई-केवाईसी करा लें। साथ ही जो लोग नहीं हैं, उनका राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा। पूर्ति विभाग ने इस कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन


शासन से प्राप्त सूची के बाद जिले में करीब 5 हजार मृत लोगों के राशन से नाम हटा दिए गए थे। वर्तमान में ई-केवाईसी कराने का कार्य तेजी से चल रहा है।
उमेश कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें