फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरकों को बांटी राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक महामारी कोरोना में जब पूरे देश में लॉकडाउन के कारण सब कुछ बंद चल रहा है, ऐसे में समाचार पत्र वितरक सुबह से आपके घरों में देश - दुनिया की ताजी खबरों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इनकी मदद के लिए संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। शनिवार को नई तहसील के पास अमर उजाला कार्यालय पर समाचार पत्र वितरकों को राहत किट बांटी गई।
विज्ञापन

अमर उजाला के सहयोग से कोलकाता पब्लिक स्कूल आजादपुरा की ओर से बांटी गई राहत किट में आटा, दाल, चावल, नमक, साबुन, हल्दी, मिर्च, तेल आदि शामिल था। सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरित किए गए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक धनसिंह कुशवाहा, प्रधानाचार्य रविंद्र प्रताप सिंह, राहुल झा, गौरव जैन, सुशांत हर्षे, जयकुमार अमित वर्मा, आनंद झा, रवि पाल, समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कश्यप, मोहन चौरसिया, पप्पू पाल, रामसिंह, अरविंद, राकेश कुशवाहा, राजेंद्र साध, नरेश पंथ, अशोक कुमार, निक्की विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ा खराब समय है। जीवन में पहली बार ऐसा देखा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग घर पर ही रहें। - मोहन चौरसिया
सुबह अखबार बांटने के बाद हम घर पर ही रहते हैं। लॉकडाउन में इसी का पालन कर रहे हैं। इसी से देश जीतेगा। - निक्की विश्वकर्मा
समाचार पत्र वितरक अपने आप को जोखिम में डालकर नियमित तौर पर सभी पाठकों तक अखबार पहुंचा रहे हैं। - पप्पू पाल
समाचार पत्र वितरकों के लिए अच्छी पहल की गई है। संकट की घड़ी में हमारा जो सहयोग किया गया है, उसे हमेशा याद रखेंगे। - अशोक कुमार
हमारे लिए अन्य सभी काम इन दिनों बंद चल रहे हैं। ऐसे में राहत किट से हमें काफी मदद मिली है। - नरेश पंथ
हम लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। केवल यही संकल्प रहता है कि समाचार पत्र समय से अपने पाठक तक पहुंच जाए। - राजेंद्र साध
लॉकडाउन के इस समय में जब सब कुछ बंद चल रहा है। हम लोग कैसे अपने- आप को संभाल रहे हैं, यह तो हमीं जानते हैं। - राकेश कुशवाहा
आज के समय में सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए प्रयास किया जाता है कि पाठकों तक जल्द से जल्द अखबार पहुंच जाए।
लॉकडाउन के दौरान सभी समाचार पत्र वितरकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रख रहे हैं।
- पुष्पेंद्र कश्यप
कोरोना महामारी का संकट देश के ऊपर से टल जाए, ताकि फिर से लोगों का जीवन सामान्य हो जाए। इन दिनों लोग बड़ी परेशानी में जुझ रहे हैं।
- रामसिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें