फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली की शिकायत पर निरस्त हुआ राशन का कोटा

विज्ञापन
wheat - फोटो : wheat
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम पंचायत जमौरा के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितताएं करने पर जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा ने कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की थी जिस पर सीडीओ ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत जमौरा के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता करने, घटतौली करने एवं मनरेगा जॉव कार्डधारकों से नि:शुल्क राशन देने के स्थान पर नियम विरुद्ध तरीके से धनराशि लेने की शिकायत प्राप्त होने पर इसकी जॉच खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा से कराई गई। सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी) विकास खण्ड मड़ावरा सर्वेश कुमार सचान ने अपनी जॉच आख्या में जॉच के समय जमौरा ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार, ग्राम प्रधान शहरी सिंह एवं सप्लाई इंस्पेक्टर अभय कुमार उपस्थित रहे। कोटेदार का पुत्र राजकुमार कोटे का संचालन करता है। घटतौली एवं निर्धारित से ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप लगाया। जिसे कोटेदार द्वारा स्वीकार किया गया, कोटेदार द्वारा अपने बयान में प्रति कार्ड एक से दो किग्रा तक घटतौली की बात स्वीकार की, जिसके संबंध में कोटेदार द्वारा लिखित बयान दिया गया है। मनरेगा सक्रिय जॉवकार्डधारकों को निशुल्क वितरण के स्थान पर उनसे राशन कार्ड वितरण के सापेक्ष नियम विरुद्ध धनराशि लेने की बात जनता के समक्ष कोटेदार एवं उसके पुत्र द्वारा स्वीकार की गई है। राजकुमार कोटेदार उद्देतलाल का पुत्र है । अपने पिता के साथ मदद के साथ राशन सामग्री का वितरण हर माह कराता है। उक्त प्रकरण में जॉचोपरान्त उद्देत उचित दर विक्रेता ग्राम जमौरा ब्लाक मड़ावरा तहसील पाली द्वारा उचित दर दुकान संचालन एवं राशन वितरण में उक्तानुसार गम्भीर प्रकृति की अनियमितताएं एवं कालाबाजारी का कृत्य किया जा रहा है। जो उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु (विक्रय एवं वितरण नियंत्रण का विनियमन) आदेश का स्पष्ट अवहेलना है। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा ने उचित दर विक्रेता उद्देत ग्राम जमौरा ब्लाक मड़ावरा तहसील पाली की सम्पूर्ण प्रतिभूति धनराशि जब्त करते हुये दुकान का अनुबन्ध पत्र निरस्त कर दिया और उक्त दुकान का सम्बद्धीकरण अग्रिम आदेशों तक ममता देवी उचित दर विके्रता ग्राम गौना की दुकान से करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें