फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से डीसीएम चालक और परिचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी / पुलवारा /ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बासी में हाईवे पर एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में उपचार को भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। वहां, उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बार निवासी शिवचरण अहिरवार (42) पुत्र पूरन, ग्राम मोती खेड़ा निवासी गोविंद सिंह की डीसीएम गाड़ी चलाता है। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग दो बजे वह चना से भरी डीसीएम लेकर तालबेहट की ओर जा रहा था, अभी हाईवे पर बांसी तिराहे पर पहुंचा था कि उसकी गाड़ी खराब हो गई। वह डीसीएम के पीछे की ओर से डीसीएम सुधारने लगा। उसका साथी कस्बा बार निवासी मंचल (30) पुत्र दीनदयाल भी उसकी मदद कर रहा था। इसी दौरान झांसी की ओर जा रहे एक कंटेनर ने पीछे से उसकी डीसीएम गाड़ी समेत उसे व उसके साथी को जोरदार टक्कर मार दी, इसी दौरान शिवचरण अहिरवार ने अपने को बचाने का प्रयास किया लेकिन कंटेनर ने उसे बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवचरण का साथी मंचल भी कंटेनर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर चालक कुछ दूर जाकर कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया। पास में ही मौजूद बांसी चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल मंचल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों से झांसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर तालबेहट क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह एवं बांसी चौकी प्रभारी ओंकार सिंह घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें