फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़ रहे सूखा राहत सामग्री के आलू

Tue, 07 Jun 2016 01:55 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
ration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। सूखा की त्रासदी झेल रहे गरीब परिवारों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समाजवादी सूखा राहत किट का वितरण किया जा रहा है, लेकिन कार्य में लापरवाही के कारण राहत खाद्य सामग्री समय पर गरीबों तक नहीं पहुंच पा रही है और आलू भी सड़ने लगे हैं। आलू की बोरियों को बाहर फेंका जा रहा है, जिन्हें जानवर खा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मंशा है कि सूखा में जरूरतमंद गरीबों को राहत देने के लिए समाजवादी सूखा राहत किट बांटी जा रही है। खाद्यान्न सामग्री का वितरण गत माह से शुरू हुआ था, लेकिन वास्तविक गरीबों का अब तक चिह्नीकरण नहीं होने से गरीब पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सात-आठ वर्ष पूर्व बनी अंत्योदय सूची में शामिल परिवारों को ही लाभ दिया जा रहा है, जिसमें कई साधन संपन्न परिवार भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर अनेक गरीब जरूरतमंद परिवार सूखा राहत किट पाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनको राहत नहीं मिल पा रही है।
सामुदायिक विकास भवन महरौनी में सूखा राहत की अनेक किट भरी पड़ी हैं, लेकिन इनका समय से वितरण नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी की वजह से अब तक बहुत से आलू सड़ चुके हैं। आलम यह है कि इनकी दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों और यहां से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़े आलूओं की बोरियों को बाहर फेंका जा रहा है, जिन्हें पशु खा रहे हैं। अगर समय से राहत किट का वितरण गरीबों को हो जाता तो आलूओं की इस तरह बर्बादी नहीं होती।
विज्ञापन




सामग्री से इंतजार में तीन दिन लगे
महरौनी (ललितपुर)। समाजवादी सूखा राहत किट वितरण कार्य में लापरवाही से जहां खाद्य सामग्री सड़ कर बेकार हो रही है, वहीं जरूरतमंद गरीब सामग्री को पाने के लिए अधिकारियों से मिन्नतें करते नजर आ रहे हैं। तहसील अंतर्गत ग्राम बडी सूरीकलां थाना बानपुर निवासी मूलचंद अहिरवार सत्तर वर्षीय गरीब वृद्ध है। वह विकलांग भी है और गरीबी के कारण परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ है। गरीब वृद्ध की मानें तो वह मदद की आस में शनिवार को तहसील मुख्यालय आया था और सूखा राहत किट पाने के लिए ब्लाक परिसर के सामुदायिक विकास भवन के बाहर बैठा रहा, लेकिन किट नहीं दी गई। परेशान वृद्ध ने सामुदायिक विकास भवन के बाहर ही डेरा जमा लिया और सोमवार की शाम तक भूखा वहीं जमीन पर पड़ा रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित लेखपाल को दी, तब कहीं जाकर लेखपाल अखिलेश कुमार वृद्ध के पास पहुंचे और सूखा राहत किट प्रदान की।

राशन की तीन दुकानें निलंबित
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी तहसील के बार ब्लॉक के उचित दर विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण प्रभारी पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान तीन दुकानेें निलंबित कर दी गईं। पूर्ति निरीक्षक ने 19 उचितदर विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया था। लेकिन, तीन दुकानों पर गड़बड़ियां पाई गईं। इस पर ग्राम ककड़ारी में उचित दर विक्रेता रामस्वरूप, ग्राम वीर में उचति दर विक्रेता श्रीराम और ग्राम कुआंगांव उचति दर विक्रेता रामवती कर दुकानें निलंबित कर दी गईं।

विचार गोष्ठी आज
महरौनी (ललितपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन श्री मूरत सिंह मेमोरियल विद्यालय में सायं सात बजे से किया जा रहा है। यह जानकारी नगर अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें