फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आग से मकान सहित गाय, भैंस और बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। विकास खंड बिरधा अंतर्गत चढ़रऊ गांव में खेतों में आग लग गई। मड़ाई के लिए रखी कई किसानों की गेहूं की फसल के साथ भूसा जलकर राख हो गया। आग की चपेट में खेतों के पास बने कई मकान भी आ गए, इससे छप्पर जलने के साथ सहित एक किसान की भैंस और गाय जलकर मर गई।
चढ़रऊ गांव के भगवाए मौजे के खेतों में दोपहर 12 बजे अचानक आग लग गई। धुआं देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन हवा चलने से लपटें इतनी तेज हो गईं कि कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। देखते ही देखते आग मकानों तक पहुंच गई। शुकलाल प्रजापति के मकान का छप्पर और उसमें रखा सामान, एक भैंस और गाय भी जल गई। मकान के पास खड़ी बाइक भी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चंचल पटेल, पालू पटेल, कुनौतिया, मनोहर दुबे, घसीटा कुशवाहा और पवन पटेल, इंदर पटेल ने मड़ाई कराने के लिए गेहूं की फसल इकट्ठा कर रखी थी, जिसमें आग लग गई। वहीं, पुत्तन कुशवाहा के मकान में आग लगने से छप्पर के साथ उसमें रखा गेहूं सहित अन्य सामान जल गया।
आग इतनी भयावह थी कि यह भगवाए से होते हुए कारीसा और छिल्ला गांव के खेतों तक पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि तुरंत सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड कर्मी दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। अनुमान के मुताबिक करीब 60 एकड़ खेत में तैयार गेहूं की फसल के अलावा सैकड़ों एकड़ पराली जल गई।
विज्ञापन

00000
फसल के अवशेष कर रहे पेट्रोल का काम
ज्यादातर किसान खेतों में खड़ी गेहूं की फसल कंबाइन से कटा रहे हैं, इससे खेतों में अवशेष छूट जाता है। इसमें एक चिंगारी लगते ही यह पेट्रोल की तरह काम करती है और आग काफी तेजी से आगे बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें