फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
बार में जन जागरण रैली निकालते विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। श्री राममंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष विजय बहादुर बुंदेला के नेतृत्व में श्री राम जन-जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कस्बा में शोभायात्रा मां विंध्यवासिनी के मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, आजाद पुरा, टोडी तिगैला होकर गांधी मैदान पहुंची। जहां पर अनंत बलबंत के बाग मंदिर पर समापन हुआ। शोभायात्रा में धर्मप्रेमी बुजुर्ग, युवा सभी उत्साह के साथ भगवान श्री राम के जय कारे लगा रहा थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। थाना बार प्रभारी अंजनी कुमार सिंह व पूराकलां पुलिस बल शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। जन जागरण यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, हिमांशु हुंडेत, वरिष्ठ नेता रामगोपाल नामदेव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिसोदिया, खंड कार्यवाहक अवधेश गोस्वामी, बजरंग दल ब्लाक संयोजक दीपक मिश्रा, विहिप सहमंत्री आनंद मिश्रा, विहिप प्रखंड मंत्री विकास चौबे, रूपेश गुप्ता, आकाश चतुर्वेदी, आशीष रिछारिया, केपी राजा, शिवम मिश्रा, अभिषेक परमार, हरिशंकर तिवारी, ब्लाक प्रमुख जेपी रजक, आनंद मथुरा, अरुण बरसैयां, सच्चू सोनी, रामनिवास मोदी, रामू गोस्वामी, रामजीवन प्रजापति, रोहित सिगदार, गौरव दुबे आदि मौजूद रहे।
इन ने दी समर्पण निधि
श्रीराम जन्मभूमि के लिए जनसंपर्क किया गया। इसमें राममंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप में आशुतोष गोस्वामी ने 11 हजार, रणवीर सिंह बछरावनी ने 21,111, हनुमत सिंह लोधी 21,111 हन्नू कुशवाहा 11,000, अरुण वरसैयां 11000, आनंद मथुरा 11000, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयप्रकाश 11000, रुपये समर्पण किये। विहिप वरिष्ठ नेता रामगोपाल ने 1 फरवरी से 27 फरवरी तक राममंदिर निर्माण हेतु ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर समर्पण निधि एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें