डोंगरा खुर्द/ललितपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रसिद्ध पांडवन धाम मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मेला के साथ ही हनुमान मंदिर पर दर्शनों को भारी भीड़ रही। मेला में आने वाले लोगों ने प्राकृतिक नजारों को देखने के साथ गृहस्थी के सामान की खरीददारी की।
तपोभूमि पांडव वन धाम पर मकर संक्रांति का पर लगने वाला मेला प्रसिद्ध है। यहां पर आम दिनों भी खूब दर्शनार्थी धाम पर आते हैं। मंगलवार को मेले में श्रद्धा का सैलाव उमड़ पड़ता है। हनुमान लला के दर्शन कर धर्म लाभ लेते हैं। इस दिन मेले में श्रृद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। लोग हाथों में धर्म ध्वजा थामे जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पैदल चले आ रहे थे । मेला पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर मनौती मांगी । सैलानियों की भीड़ को देखते हुए मेले में घर गृहस्थी एवं अन्य जरूरत के सामानों की दुकानें से महिलाओं ने खूब खरीदारी कर रही है। खानपान की दुकानों से बच्चों व युवाओं व्यंजनों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। मनोरंजन के लिए खेल खिलौने झूले आदि लगाए गए हैं जिन पर झूला झूलकर बच्चे खूब मस्ती करते नजर आरहे है। वहीं धर्म प्रेमी बंधुओं के लिए मेला परिसर में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर रहे हैं। हजारों की संख्या में आने वाली भीड़ को देखते हुए मेला समिति द्वारा जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। मेला अपने अंतिम चरण में चल रहा है और कुछ ही दिनों में मेले का समापन हो जाएगा। मेले में अभी तक एक लाख के लगभग लोगों के यहां पर पंहुचने का अनुमान है। मेला की सुरक्षा व्यवस्था को नाराहट थाना पुलिस तैनात है। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।