फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमारी की मौत से भाजपा को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई राजकुमारी सिंह लोधी की मौत ने भाजपा को झटका दिया है। जिले के शीर्ष नेताओं की मानें तो वह इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदार थीं। जिन तीन लोगों के नाम प्रदेश अध्यक्ष को नामित कर भेजे गए थे उनमें एक नाम राजकुमारी का भी था।
विज्ञापन

शुरुआती दौर से राजनीतिक धुरी रहे मदनपुर के लोधी परिवार से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी सिंह लोधी पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस बार के चुनाव में भी उनकी प्रबल दावेदारी मानी जा रही थी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना ने बताया कि जिला स्तर की छह सदस्यीय कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के तीन लोगों मड़वरा वार्ड से जीतीं राजकुमारी सिंह लोधी, नाराहट वार्ड से जीते मनोज कुमार कुशवाहा और खितवांस वार्ड से जीते कैलाश निरंजन के नाम प्रदेश अध्यक्ष के पास भेजे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में दो सदस्य थाना वार्ड की बेनी बाई और बिरधा वार्ड के राम कुशवाहा के आ जाने से पार्टी मजबूत स्थिति में जरूर है लेकिन जिले के लिए महत्वपूर्ण हस्ती रहीं राजकुमारी का न होना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
-------
15 जून तक कराए जा सकते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव
कोरोना संक्रमण के उतार-चढ़ाव के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए चर्चाएं होती रहीं लेकिन संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए टाल दिए गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष का मानना है कि चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 15 जून तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि यह संभावना है। संक्रमण की स्थिति गंभीर हुई तो कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं कुछ अन्य राजनीतिक रसूख रखने वालों की मानें तो ब्लाक प्रमुख का चुनाव अभी करीब डेढ़ माह के लिए टाले जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें