फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों और दुकानों पर लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। प्रशासन के बार बार कहने के बावजूद लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन पूरी तरह से नहीं कर रहे है। बैंकों और नगर के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर प्रतिदिन भारी भीड़ जमा हो रही है। इसमें कई लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह से प्रतिदिन नगर की बैंकों के बाहर अच्छी खासी संख्या में जुट जाते हैं। जहां खुले आम सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उडाई जा रही है। इसी तरह नगर के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर भी ग्राहकों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। दुकानदार स्वयं बिना मास्क के दुकानें चला रहे हैं। ऐसी स्थिति कभी भी जनता के लिए घातक हो सकती है। नगर के जागरूक लोगों का कहना है कि प्रशासन को बैंकों एवं प्रतिष्ठानों पर लगने वाली भीड़ पर सख्ती से लगाम कसनी होगी। तभी कोविड पर लगाम लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें