फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं से बरगद पेड उखड़ा,टिन शेड टूटा

विज्ञापन
ग्राम पाचौनी में सड़क पर भरे पानी के बीच से निकलता बाइक सवार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बार/जाखलौन। ब्लॉक क्षेत्र में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवाएं चलने के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली गुल हो गई। कस्बे के महामाई मंदिर का विशालकाय बरगद के पेड़ के उखड़ जाने से मंदिर के आगे का टिनशेड भी टूट गया पिछले 24 घंटों से क्षेत्र की बिजली गुल है। बारिश के कारण खेत तालाबों में तब्दील हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार की बारिश होती रही तो कई मकान गिरना शुरू हो जाएंगे। जाखलौन में कस्बा में करीब 30 घंटे से बिजली गुल है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। अब तो 24 घंटों में बमुश्किल 10 घंटे ही सप्लाई मिल रही है इसमें भी ट्रिपिंग होती रहती। ग्रामीणों ने डीएम से विजली सप्लाई दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

---
शहर में जगह-जगह हुआ जल भराव, तोड़ी गई चोक पुलिया
ललितपुर। पिछले चौबीस घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्याहो गई। इसकी सूचना मिलने पर नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर सफाई कर्मियों से बारिश के भरे पानी की निकासी कराई। सबसे पहले तालाबपुरा से सीतापाठ जाने वाली सड़क पर भरे पानी की निकासी कराई गई। इसके बाद सिद्धनरोड पर चोक पुलिया को तोड़कर पानी निकाला गया। एसडीएस कांवेंट स्कूल के पास भी जेसीबी की मदद से पुलिया को साफ किया गया। मोहल्ला नेहरू नगर में भी जेसीबी लगाकर बारिश का पानी निकाला गया। इसके अतिरिक्त वार्ड आठ जुगपुरा में नेहरू युवा केंद्र की ओर जाने वाली गली, काली माता मंदिर के पीछे की गलियों में, अहिल्याबाई स्कूल के सामने वाली गलियों में जलभराव की समस्या का निस्तारण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य नायक बृजेश कुमार व सफाई कर्मियों ने बारिश में भीगते हुए जल जमाव हटाया।

इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कारीटोरन में गिरा पेड़- फोटो : LALITPUR

ग्राम कारीटोरन में उफनाता बरुआ नाला- फोटो : LALITPUR

ग्राम कारीटोरन में खेतों में भरा बारिश का पानी- फोटो : LALITPUR

सड़क पर भरे पानी में बाइक के डूबे आधे पहिए- फोटो : LALITPUR

ग्राम चीरा के पास शहजाद नदी का पानी पुल के ऊपर आया- फोटो : LALITPUR

ग्राम कारीटोरन में नई बस्ती की क्षतिग्रस्त हुई पुलिया- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें