फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने उमस भरी गर्मी से मिली लोगों को राहत

विज्ञापन
पिसनारी में रोड में गहरे गड्डे व प्लॉट में भरा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को दोपहर 12 बजे हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं शहर में नालियां चोक होने से कई जगह गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोग कुछ समय के लिए घरों से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश के बाद निकल रही तेज धूप से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी के प्रकोप से बाहर ठहरना मुश्किल हो रहा है। कूलर, पंखा तक राहत नहीं दे रहे हैं। बुधवार को तेज धूप से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। दोपहर बाद झमाझम बारिश हुुई, जो हल्की व तेज होती रही। लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश हुई।
तेज बारिश होने से तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। कुछ लोग बारिश के सुहावने मौसम का बाइकों पर भीगकर आनंद उठाते नजर आए। इसके साथ ही सड़कों व गलियों में जलभराव की स्थिति हो गई। मोहल्ला आजादपुरा में कई गलियों में नालियां पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो गया। जिससे लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए और घंटों घरों में कैद होकर रहे गए। हालांकि मोहल्ले वालों ने ही आगे नालियों में फंसे कूड़ा करकट को लाठियों से हटाया तो गलियों में भरा पानी कम हो सका।

पिसनारी में रोड में गहरे गड्ढे व भरा पानी- फोटो : LALITPUR

पिसनारी में गलियों में भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें