फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश लाई आफत, सड़कें बनीं तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मानसून के कहर से शायद ही कोई क्षेत्र बचा हो, जहां बारिश ने अपना रौद्र रूप न दिखाया हो। चौबीस घंटे की बारिश ने हर तरफ पानी ही पानी कर दिया। सड़कें तालाब बन गईं, गलियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया। कई क्षेत्रों में मकान धराशायी हो गए तो कई कॉलोनियों में पानी भरने से लोग वहां फंस गए। राहत एवं बचाव टीम ने मदद की। घरों में पानी भरने से लोगों की गृहस्थी का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

यहां 14 बांध के साथ कई छोटी-बड़ी नदियां हैं। नाले भी 200 से अधिक हैं। मानसून सीजन में बारिश से इन सभी का जलस्तर बढ़ जाता है। पिछले 48 घंटे में 167 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। इससे नदी, नाले, तालाब, पोखरों का जलस्तर बढ़ गया। शहर से गांवों तक की सड़कों, गलियों में पानी ऐसे बह रहा था जैसे नदी निकली हो। लगातार बारिश से गलियों का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। आलम यह था कि घर के अंदर तीन से चार फीट तक पानी हो गया। लोग अपना घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। मवेशियों को भी साथ ले गए। गांवों के साथ शहर, नगर और कस्बों का भी यही हाल रहा।
पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने से गलियां लबालब हो गईं और घरों में पानी पहुंच गया। शहर, कस्बा व नगर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं बचा था, जहां पानी न भरा हो या लोगों के घराें में पानी न पहुंचा हो। कई क्षेत्रों में मकान भर-भराकर गिर गए। बारिश और जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवारों को हुई। घरों में पानी भरने से वे अपनी गृहस्थी का सामान बचाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें