फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश में फाल्ट से आधे शहर की बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारी बारिश के कारण रविवार को आधे शहर की बिजली घंटों बाधित रही। गोविंदनगर फीडर, नेहरूनगर और एक नंबर फीडर की बिजली सुबह से ब्रेकडाउन में आ गई, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर बाद तक बिजली विभाग की टीम पेट्रोलिंग करते ही फाल्ट की खोज में लगी रही। वहीं, नेहरूनगर, पिसनारी, तीन नंबर, चार और पांच नंबर तक जगह-जगह फेज टूटने और फाल्ट से बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

शहर के गल्ला मंडी स्थित सब स्टेशन पर स्थापित गोविंदनगर, नेहरूनगर और एक नंबर फीडर की बिजली रविवार को भारी बारिश होने और शहजाद नदी उफान पर होने के चलते ठप हो गई। इसकी वजह से शहर के मोहल्ला झांसीपुरा, अजीतापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, लकड़यापुरा, कसाईमंडी, तलैयापुरा, सिविल लाइन, गोविंदनगर, चौकाबाग और नेहरूनगर फीडर से जुड़े मोहल्लों सिद्धन क्षेत्र की बिजली दिनभर गुल रही। वहीं, मोहल्ला पिसनारी, तीन, चार और पांच, आजादपुरा, आजादपुरा तृतीय, पठापुरा, बजरिया, चाैबयाना में भी फाल्ट और फेज टूटने के चलते आपूर्ति घंटों बाधित रही। हालांकि, रविवार शाम तक गोविंदनगर, नेहरूनगर और एक नंबर फीडर की पेट्रोलिंग करके फाल्ट खोजकर बिजली बहाल की गई। वहीं, बिजलीघर पर दिनभर शिकायतों का अंबार लगा रहा, जिसके चलते लाइनमैन दिन-रात सुधार के काम में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें