फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज का काम शुरू

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसके लिए देवगढ़ क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरू नगर की ओर सड़क पर ओवरब्रिज के पिलर का निर्माण के लिए साढ़े आठ मीटर चौड़ाई और तीन मीटर गहराई का पहला गड्ढा जेसीबी मशीन से खोदना शुरू कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए सिद्धन बाईपास से देवगढ़ रोड का रूट डायवर्जन भी किया है। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर दो माह पहले हुए शिलान्यास के बाद अब धरातल पर निर्माण होने लगा है। ललितपुर-देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर टू-लेन ओवरब्रिज बनाने की शासन से स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसके लिए 29 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। 20 जनवरी को केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने ओवरब्रिज के निर्माण का शिलान्यास कर किया था। एक सप्ताह पूर्व से इसकी नापजोख करने का कार्य शुरू हुआ और अब धरातल पर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

देवगढ़ क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरूनगर क्षेत्र में जेसीबी से पहले पिलर का गड्ढा खोदा गया। सेतु निगम द्वारा पिलर के लिए यह गड्ढा बीच रोड पर करीब साढ़े आठ मीटर चौड़ा और साढ़े आठ मीटर लंबाई एवं तीन मीटर गहराई का खोदा गया है। यहां 24 पिलर के लिए गड्ढे खोदे जाने हैं। सात सौ मीटर लंबाई के इस ओवरब्रिज की कुल चौड़ाई साढ़े आठ मीटर की होगी। गड्ढे की खुदाई के दौरान सेतु निगम द्वारा यहां भारी वाहनों की आवाजाही को सिद्धन बाईपास से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। हालांकि, सर्विस रोड से हल्के वाहनों को रेलवे गेट से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें