ललितपुर। सिविल जज सीनियर डिविजन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हाजिर होने के लिए 21 जनवरी को समन जारी किए थे। शुक्रवार को उन्हें व उनके अधिवक्ता को हाजिर होना था, लेकिन कोई भी हाजिर नहीं हुआ।
न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख 18 मार्च निर्धारित की है। अधिवक्ता भगवत पाठक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा के प्रयोग पर जनहित याचिका दायर की थी। इसका संज्ञान लेकर राहुल गांधी या उनके अधिवक्ता को कोर्ट में प्रस्तुत होने के लिए न्यायालय ने समन जारी किए थे। संवादे