फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त अनाज का वितरण होते ही झगड़े शुरू

Mon, 06 Jun 2016 12:42 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
राश्‍ान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। उचित दर की दुकानों से मुफ्त अनाज का वितरण आरंभ होते ही कोटेदारों के वितरण की कलई खुल गई है और झगड़े शुरू हो गए। वार्ड नंबर छह के पार्षद ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत गेहूं व चावल के मुफ्त वितरण के निर्देश हैं। इसके बाद भी तमाम कोटेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। कई कोटेदार पहले की भांति राशन कार्डधारकों से धनराशि वसूल रहे हैं तो कई वितरण में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रकरण नगर के वार्ड नंबर छह में सामने आया है। यहां के पार्षद विवेक दरौनिया का आरोप है कि कोटेदार अपने मकान मालिक का राशन बेच देता है। इस बार उसने इसका विरोध किया तो कोटेदार झगड़े पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने चप्पल मार दी। यही नहीं, जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाने लगा। पार्षद ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र पर दीपक यादव, राजेंद्र सिंह यादव, ब्रजेश, अर्जुन, भरत सिंह, मनीष यादव, रूपेंद्र, बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।  उधर, जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार का कहना है कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। यदि कोई कोटेदार निर्देशों के विपरीत कार्य करता है तो उसके विरुद्घ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें