फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के निरीक्षण में पाई गईं कमियां, डीएम ने दिए कार्रवाईके आदेश

विज्ञापन
गौना में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को पाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट गौना गांव में निर्मित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता/ प्रभारी अभियंता निरीक्षण भवन को लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय शिवलाल, बेलदार मौके पर उपस्थित रहे। इनके द्वारा बताया गया कि उनके अलावा राजीव, बेलदार एवं गेंदालाल ,चैकीदार शिफ्टवाइज ड्यूूटी करते हैं। स्टोर रूम में कचरा एवं निष्प्रोज्य सामग्री पायी गयी। निरीक्षण भवन के परिसर एवं कमरों में सफाई का अभाव एवं कमरों में मकड़ी के जाले लगे हुए पाए गए। समुचित देखरेख न होने के कारण इस इमारत के छज्जे टूटे पाए गए तथा दीवारों में भी कई जगह दरारें मिलीं। इस पर डीएम ने संबंधितों पर कार्रवाई के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए, साथ ही अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) को निर्देशित किया कि उक्त निरीक्षण भवन की मरम्मत कराने के लिए एस्टीमेट बनाकर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें ताकि सक्षम अधिकारियों को प्रस्ताव भेजकर अग्रिम कार्रवाई कराई जा सके। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी पाली अविनाश त्रिपाठी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें