ललितपुर। रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लखनऊ जाने वाली 12534 पुष्पक एक्सप्रेस रात 2.43 घंटा देरी से आई। इससे कानपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, तुलसी एक्सप्रेस भी सवा तीन घंटे देरी से आई।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अयोध्या कैंट जाने वाली 22129 तुलसी एक्सप्रेस रात 10.32 बजे से 3.25 घंटा देरी से रात 1.57 बजे पहुंची। ट्रेन लेट होने से प्रयागराज होकर अयोध्या जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता। जम्मूतवी से पुणे जाने वाली 11078 झेलम एक्सप्रेस रात 8.08 बजे से 3.44 घंटा देरी से रात 11.52 बजे पहुंची। ट्रेन लेट होने से भोपाल होकर पुणे जाने वाले यात्रियों को परेशान हुई। इसी तरह, गोरखपुर जंक्शन से कोचुबेल्ली जाने वाली 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस स्टेशन पर शाम 5.28 बजे आना थी। लेकिन ये ट्रेन 1.28 घंटा देरी से शाम 7.12 बजे पहुंची। वहीं, 01028 मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सुबह 10.25 बजे की बजाये दोपहर 12.52 बजे आई। वहीं 2538 कुशीनगर एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से आई।