ललितपुर। एसपी ने सात निरीक्षकों और दस उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदल दिए हैं। हरीशंकर चंद को थाना जाखलौन का प्रभारी और अनुराग अवस्थी को तालबेहट कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। थाना जखौरा में तैनात राहुल राठौर को थानाध्यक्ष जखौरा नियुक्त किया गया है।
थाना बार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को थाना पाली प्रभारी निरीक्षक, थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना बार नियुक्त किया गया है। निरीक्षक मनोज मिश्रा को प्रभारी डीसीआरबी, मॉनीटरिंग सेल व संयुक्त प्रकोष्ठ बनाया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार को एसपी ने अपना पीआरओ नियुक्त किया। निरीक्षक अपराध थाना जखौरा वीरेंद्र सिंह को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली भेजा गया है। पीआरओ एसपी अभिषेक कुमार सिंह को थानाध्यक्ष पूराकलां, थानाध्यक्ष पूराकलां अभिनेंद्र सिंह को थाना जाखलौन भेजा गया है। कोतवाली महरौनी में तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार तिवारी को सोशल मीडिया सेल, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को थाना पूराकलां, दिनेश कुमार त्रिपाठी को थाना तालबेहट, गुलाम फरीद को थाना महरौनी, आलोक कुमार को थाना पाली, वीरेंद्र कुमार को थाना पूराकलां ओर सरोत्तम सिंह को थाना पाली स्थानांतरित किया गया है।